आत्म-प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संगम: एफबीएस सोलफुल नेटवर्किंग मीट ने छोड़ी खास छाप
सोलफुल नेटवर्किंग: जयपुर में आत्म-प्रेम और रचनात्मकता का उत्सव
जयपुर के 'नुरोह' में एफबीएस द्वारा आयोजित "सोलफुल नेटवर्किंग मीट" में 40 प्रतिभागियों ने शिरकत की। फाउंडर मेघा गुप्ता के नेतृत्व में मैनिफेस्टेशन कैंडल मेकिंग, गाइडेड मेडिटेशन और फ्लो डांस जैसे सत्रों ने सकारात्मकता का संचार किया। यह आयोजन आपसी जुड़ाव, आत्म-प्रेम और सपनों को साकार करने के आत्मविश्वास का एक अनूठा संगम रहा।
जयपुर। हाल ही में एफबीएस जयपुर द्वारा सी-स्कीम स्थित नुरोह में आयोजित “सोलफुल नेटवर्किंग मीट” आत्म-प्रेम, सकारात्मक सोच और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों का अनुभव किया।
फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिचय और नेटवर्किंग सत्र से हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा कर नए रिश्तों की शुरुआत की। इसके बाद तापसी वाधवा द्वारा मैनिफेस्टेशन कैंडल मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने लक्ष्यों और इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कैंडल्स बनाई।
वैशाली मोदी, मुनमुन पोद्दार और रखी खंडेलवाल के गाइडेड मैनिफेस्टेशन सेशन ने प्रतिभागियों को अपने सपनों के प्रति स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान किया। वहीं प्रीति सचदेवा के फ्लो डांस सेशन ने सभी को ऊर्जा, आनंद और आत्म-जुड़ाव का अनूठा अनुभव दिया। मनोरंजक गेम्स, पुरस्कार वितरण और सामूहिक नृत्य के साथ यह आयोजन आत्म-प्रेम, प्रेरणा और सकारात्मकता का खूबसूरत उत्सव बन गया।

Comment List