एफएचटीआर ने आईएटीओ मंच से किया राजस्थान पर्यटन का विज़न प्रस्तुत

देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स को आमंत्रण

एफएचटीआर ने आईएटीओ मंच से किया राजस्थान पर्यटन का विज़न प्रस्तुत
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान ने नई दिल्ली स्थित रेडिसन होटल में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के लंचन कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन का विज़न प्रस्तुत करते हुए 17 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले 6वें राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट एवं मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) के प्रथम संस्करण की रूपरेखा साझा।

जयपुर। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) ने नई दिल्ली स्थित रेडिसन होटल में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के लंचन कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन का विज़न प्रस्तुत करते हुए 17 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले 6वें राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम 2026) एवं मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) के प्रथम संस्करण की रूपरेखा साझा की। एफएचटीआर के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि दोनों ट्रैवल मार्ट्स का उद्देश्य घरेलू एवं इनबाउंड पर्यटन को बढ़ावा देना, सार्थक बी2बी संवाद स्थापित करना, नए व्यावसायिक अवसर सृजित करना तथा राजस्थान की समृद्ध विरासत, संस्कृति, आतिथ्य और उभरते पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ट्रेड के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।

उन्होंने आईएटीओ के सदस्यों, देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल कंपनियों एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को आगामी ट्रैवल मार्ट्स में होस्टेड बायर्स के रूप में भाग लेने का आमंत्रण देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये आयोजन राजस्थान के पर्यटन उद्योग को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर शाहपुरा ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी का विशेष आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज