सरकारी उदासीनता में अटका फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट : गहलोत ने सरकार पर लगाया संस्थानों को अटकाने का आरोप, कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा

हमारी सरकार ने रखी थी राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की आधारशिला

सरकारी उदासीनता में अटका फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट : गहलोत ने सरकार पर लगाया संस्थानों को अटकाने का आरोप, कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा

गहलोत ने भाजपा सरकार पर जोधपुर के राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया। बोले—400 करोड़ का फंड रुका, काम अधूरा लटका। एआई, डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं का भविष्य दांव पर। गहलोत ने सरकार से प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने की मांग की।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर डिजिटल तकनीक बढ़ावा उद्देश्य के लिए स्थापित संस्थानों को अटकाने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान के युवाओं को एआई, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसी आधुनिक तकनीकों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने के संकल्प के साथ हमारी सरकार ने जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस संस्थान का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, उसे आज भाजपा सरकार की उदासीनता ने अधर में लटका दिया है।

पहले केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के बावजूद इसके लिए 400 करोड़ रुपए का फंड देने से इनकार किया और अब राज्य की भाजपा सरकार इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की गति धीमी कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आखिर भाजपा को प्रदेश की प्रगति और युवाओं के कौशल विकास से क्या आपत्ति है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जनहित की परियोजनाओं को रोकना प्रदेश को पीछे धकेलने जैसा है। इस इंतजार को खत्म कर संस्थान का काम तुरंत पूरा करवाएं ताकि राजस्थान के युवा बदलती दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल