सचिवालय में आग से मचा हड़कंप, DIPR के न्यूज सेक्शन में शॉर्ट सर्किट से हादसा
आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए
जयपुर सचिवालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के न्यूज सेक्शन में शॉर्ट सर्किट से आग। बिजली बोर्ड में आग से धुआं फैलने पर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पहुंचकर काबू पाया, बड़ा हादसा टला। किसी के घायल होने की सूचना नहीं, उपकरणों को आंशिक नुकसान।
जयपुर। राजस्थान सचिवालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के न्यूज सेक्शन में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के बोर्ड में लगी, जिसके बाद धुआं फैलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय के सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को अधिक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान सचिवालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण न्यूज सेक्शन के विद्युत उपकरणों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। संबंधित विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत प्रणाली की भी समीक्षा की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 14:02:30
मानसून इस बार सुस्त गति से आगे बढ़ रहा और अगले सप्ताह तक पहुंचने की संभावना। मौसम विभाग ने सामान्य...

Comment List