हाईटेंशन लाइन के नीचे कबाड़ गोदाम में आग : दो जने झुलसे, जानें पूरा मामला 

8 से 10 पानी के टैंकरों और दमकल की तीन गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

हाईटेंशन लाइन के नीचे कबाड़ गोदाम में आग : दो जने झुलसे, जानें पूरा मामला 
मुहाना रोड स्थित फिल्टर प्लांट के सामने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। जिसमें कबाड़े की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारी चपेट में आ गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जयपुर। मुहाना रोड स्थित फिल्टर प्लांट के सामने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। जिसमें कबाड़े की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारी चपेट में आ गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आग तेजी से फैलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिस गोदाम में आग लगी, उसके ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही थी। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू करवाए। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकरों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके लिए मौके पर 8 से 10 पानी के टैंकर बुलाए गए। आग लगने के करीब 20 मिनट बाद दमकल की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस और दमकलकर्मियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया।

कबाड़ गोदाम पर काम करने वाले दो झुलसे: थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि कबाडेÞ  की दुकान पर काम करने वाले दो युवक युसुफ (24)चौथ का बरवाड़ा और निजामुद्दीन (34) गुलजार बाग कोतवाली टोंक आग में झुलस गए। वे दोनों ही अनीश कबाड़ी के यहां काम करते हैं।  पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 8 से 10 पानी के टैंकर मंगवाए। बाद में दमकल की तीन गाड़ियों से आग बुझाई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कंगना रनौत का दावा, विपक्ष के राजनीतिक पैंतरे नहीं आने वाले काम; जनता मोदी-योगी के साथ कंगना रनौत का दावा, विपक्ष के राजनीतिक पैंतरे नहीं आने वाले काम; जनता मोदी-योगी के साथ
प्रयागराज में एक स्टोर उद्घाटन के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष के 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान पर तीखा हमला...
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  
जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण, अक्टूबर में मिले 7,047 करोड़
कवायद : त्योहारों पर जयपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया होल्डिंग एरिया
मुद्रा बाजार: अमेरिकी चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा
रस्सी पर लगाईं 8 क्लिप और रच दिया इतिहास, डॉगी का कमाल देख रह जाएंगे दंग
पंचायत चुनाव का तीसरा रण : किसके हाथ आएगी गांव की सत्ता, 22 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की परीक्षा