करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
मॉडल को प्रमुखता से शामिल किया
करवाचौथ पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी। कार्यक्रम 29 अक्टूबर को जयपुर के क्लार्क्स आमेर में। करवाचौथ सेलिब्रेशन के साथ फैशन शो प्रमुख आकर्षण।
जयपुर। करवाचौथ के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया। फर्स्ट लुक में मॉडल को प्रमुखता से शामिल किया गया है, जिसमें करवाचौथ की थीम और उत्सव की झलक देखने को मिल रही है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 29 अक्टूबर को जयपुर के क्लार्क्स आमेर में होगा। आयोजन में करवाचौथ सेलिब्रेशन के साथ फैशन शो भी प्रमुख आकर्षण रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को पारंपरिक करवाचौथ की भावनाओं के साथ आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। श्रद्धा शर्मा ने बताया कि ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ को खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए करवाचौथ के पर्व की खूबसूरती, प्रेम और उत्सव को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Oct 2026 18:15:57
नागरिकों की समस्याओं के मौके पर समाधान और सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए जेडीए ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ आयोजित।...

Comment List