पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी

मशीनें तैयार, मतदान दल होंगे रवाना

पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
चुनाव के पहले चरण का सियासी रण तैयार! जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों के 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी हो गई है। 22 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान दल 21 अक्टूबर को भवानी निकेतन से रवाना होंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

जयपुर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत शनिवार को जिले की आठ पंचायत समितियों के 797 बूथों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कमीशनिंग का कार्य पूरा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर में ईवीएम कमीशनिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी नायक ने बताया कि प्रथम चरण में गोबिंदगढ़, चौमू, किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा।

इन क्षेत्रों के कुल 797 बूथों में 794 मतदान केन्द्र और तीन सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं।  जिला निर्वाचन अधिकारी नायक ने बताया कि प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की हैं। ईवीएम की कमीशनिंग पूरी होने के बाद अब मतदान दलों की रवानगी और मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है। प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को 21 अक्टूबर को सीकर रोड स्थित  भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से रवाना किया जाएगा। ईवीएम कमीशनिंग के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार तथा संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ईआरओ) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Booths

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व और...
अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला कारतूस, सुरक्षा जांच में खुलासा
अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!