घर में बने पानी के टैंक में छिपे थे 5 कॉमन करैत सांप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा  

स्टोर रूम और खाली जगहों की साफ-सफाई

घर में बने पानी के टैंक में छिपे थे 5 कॉमन करैत सांप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा  
पिछले दिनों यहां मान बाग सर्किल स्थित एक मकान में बने पानी के टैंक से एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ पांच विषैले 'कॉमन करैत सांप' दिखाई दिए। विशेषज्ञों के अनुसार जयपुर में एक साथ पांच कॉमन करैत सांपों के रेस्क्यू का यह संभवत: पहला मामला है।

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। पिछले दिनों यहां मान बाग सर्किल स्थित एक मकान में बने पानी के टैंक से एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ पांच विषैले 'कॉमन करैत सांप' दिखाई दिए। विशेषज्ञों के अनुसार जयपुर में एक साथ पांच कॉमन करैत सांपों के रेस्क्यू का यह संभवत: पहला मामला है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार मकान में रहने वाले अनूप ने जब पानी के टैंक की स्थिति देखने के लिए उसका ढ़क्कन खोलने पहुंचे तो उन्हें भीतर कुछ हलचल दिखाई दी।

पहले उन्हें लगा कि टैंक में एक ही सांप है, लेकिन गौर से देखने पर चार अन्य सांप भी नजर आए। इसके बाद इन्हें बाहर निकालने के लिए नेचर केयर संस्था के वालिंटियर राकेश प्रजापत और सागर बागड़ी को बुलाया गया। उन्होंने सावधानीपूर्वक पानी के टैंक से पांचों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में झालाना वन क्षेत्र में सहायक वनपाल राज किशोर की निगरानी में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने भी अपने घरों के पानी के टैंक, स्टोर रूम और खाली जगहों की साफ-सफाई की। 

बारिश में बढ़ जाता है सांपों का खतरा
रेस्क्यू टीम के सदस्य राकेश प्रजापत ने बताया कि मानसून के दौरान सांपों के बिलों में पानी भर जाने से वे सुरक्षित स्थानों की तलाश में घरों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर निकल आते हैं। यही कारण है कि बारिश के मौसम में स्नैक रेस्क्यू कॉल्स में बढ़ोतरी होती है। प्रजापत का कहना है कि इस प्रजाति का सांप बेहद जहरीला होता है और यह भारत के सबसे खतरनाक 'बिग फोर' सांपों की सूची में आता है। इसका जहर कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान युद्ध 4 महीने बाद थमा : ट्रंप और पजेशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, परमाणु हथियारों पर सख्त रोक अमेरिका-ईरान युद्ध 4 महीने बाद थमा : ट्रंप और पजेशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, परमाणु हथियारों पर सख्त रोक
अमेरिका और ईरान ने 14 सूत्रीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर चार महीने पुराने संघर्ष को खत्म करने की दिशा...
सस्ते ट्यूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड
विधानसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी का मंथन आज: मेरठ-सहारनपुर के नेताओं संग करेंगे बैठक, बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा संभव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम भजनलाल का संदेश, कहा- योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं
बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी सशक्तिकरण महा सम्मेलन को किया संबोधित
महिला टी-20 विश्व कप : स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड्स को हराया