हज यात्रियों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प 22 मार्च से : यात्रियों को एहराम, उमरा और हज के अहम अरकान की दी जाएगी जानकारी

कैम्प 22 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगा

हज यात्रियों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प 22 मार्च से : यात्रियों को एहराम, उमरा और हज के अहम अरकान की दी जाएगी जानकारी

हज 2026 यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलीफ फाउंडेशन 22 से 26 मार्च तक पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प आयोजित। कैम्प मस्जिद अज़िज़ूल्ला के पास सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक। हज प्रक्रिया, एहराम बांधने का तरीका, उमरा, हज के अरकान, मदीना की जियारत और खास दुआओं की जानकारी।

जयपुर। हज 2026 पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलीफ फाउंडेशन की ओर से पांच दिवसीय हज ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प 22 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगा। ट्रेनिंग कैम्प मस्जिद अज़िज़ूल्ला कांवटियों के खुर्रा मरकज़ से आगे रिसालदार हाउस के पास प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि इस कैम्प में हज 2026 के लिए चयनित यात्रियों को सफर-ए-हज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। हज कमेटी के प्रशिक्षित हज ट्रेनर यात्रियों को हज की प्रक्रिया, एहराम बांधने का सही तरीका और उससे जुड़ी पाबंदियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

इसके साथ ही उमरा करने की विधि, हज के पांच दिनों में किए जाने वाले अहम अरकान, मदीना शरीफ में की जाने वाली इबादत और प्रमुख जियारतगाहों की जानकारी भी दी जाएगी। यात्रियों को सफर के दौरान पढ़ी जाने वाली खास दुआएं भी याद कराई जाएंगी, ताकि वे हज यात्रा को सही तरीके और समझ के साथ पूरा कर सकें।

 

Read More संगतराश नवाचार से खनिज ओवरबर्डन और वेस्ट मेटेरियल होगा रिसाइकल, आधुनिक शिल्प को मिलेगा बढ़ावा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ
केरल के अलुवा में ₹250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया गया। एनडीआर वेयरहाउसिंग...
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव