एएनटीएफ की 24 घंटे में पांच बड़ी कार्रवाई : दो इनामी बदमाश सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ और वाहन जब्त

12 बोर बंदूक और 9 जिंदा कारतूस बरामद

एएनटीएफ की 24 घंटे में पांच बड़ी कार्रवाई : दो इनामी बदमाश सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ और वाहन जब्त

एएनटीएफ ने प्रदेशभर में 24 घंटों में पांच बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें 25 हजार और 10 हजार रुपए के इनामी दो अपराधियों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध मादक पदार्थ, हथियार और वाहन जब्त।

जयपुर। एएनटीएफ ने प्रदेशभर में 24 घंटों में पांच बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें 25 हजार और 10 हजार रुपए के इनामी दो अपराधियों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध मादक पदार्थ, हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं।

 पहली कार्रवाई: एएनटीएफ ने ऑपरेशन मदगोल के तहत चित्तौड़गढ़ में 5 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी गोवर्धन लाल निवासी साडास चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी 2022 में 5 किलो अफीम सप्लाई के मामले में फरार चल रहा था। टीम ने गांव में मंदिर की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

दूसरी कार्रवाई: चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में एएनटीएफ  ने एक बिना नंबर की कार में सवार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रहलाद और उसके साथी गिरधारी निवासी बिजयपुर चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की लंबे समय से डोडा-चूरा के कई मामलों में वांछित थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12 बोर बंदूक और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 

तीसरी कार्रवाई: ब्यावर के जैतारण थाना क्षेत्र में एएनटीएफ  टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। तलाशी में उसके पास से 14.08 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। आरोपी भागीरथ निवासी रायपुर ब्यावर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी बाइक जब्त की गई।  

Read More अजब जनगणना, गजब सवाल : रिश्तों की नई गिनती, दो पत्नियां तो 2 दंपति और 2 पति हों तो एक दंपति; 33 में से 15वाँ सवाल सबसे दिलचस्प

चौथी कार्रवाई: नागौर जिले के मेड़ता रोड थाना क्षेत्र में एक घर पर दबिश देकर 19.36 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।

Read More उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित

पांचवीं कार्रवाई: जयपुर के प्रतापनगर में एक मकान पर दबिश दी, जहां से एक महिला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 1 ग्राम स्मैक, 5 ग्राम गांजा और अवैध शराब बरामद की गई। 

Read More Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी

इनका कहना है...
अभियान के तहत चित्तौड़गढ़, नागौर, ब्यावर और जयपुर में अलग-अलग टीमों ने समन्वित कार्रवाई की। इन ऑपरेशनों में एमडीएमए, स्मैक, गांजा सहित अवैध नशीले पदार्थ, 12 बोर बंदूक, कारतूस और दो वाहन जब्त किए गए। बरामद मादक पदाथार्ें की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई।
विकास कुमार, 
आईजी रेंज जयपुर। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी