जयपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
फ्लाइट जयपुर से सुबह 5:05 बजे पुणे के लिए रवाना होती है
जयपुर एयरपोर्ट से पुणे जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से पुणे जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की फ्लाइट जयपुर से सुबह 5:05 बजे पुणे के लिए रवाना होती है। यह फ्लाइट संचालन कारणों के चलते रद्द रही।
यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस की ओर से उन्हें किसी तरह का मैसेज मिला और न ही कोई सूचना दी गई, जिससे वे तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद जब उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली।
जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट लेट :
जयपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट देरी से रवाना हुई। फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 9:05 बजे था, लेकिन अब यह करीब 10:45 बजे रवाना हो सकेगी। देरी के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।

Comment List