तेज आंधी के चलते फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, जयपुर के यात्री 3 घंटे रहे अटके
आधे घंटे तक प्रयास के बाद भी लैंडिंग नहीं हो पाई
इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।
जयपुर। इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से रात 11 बजे जयपुर पहुंचती है, लेकिन करीब 45 मिनट की देरी से रवाना हुई। जब फ्लाइट जयपुर के आसमान में पहुंची, तब तेज आंधी के चलते लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।
आधे घंटे तक प्रयास के बाद भी लैंडिंग नहीं हो पाई, तो फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इससे जयपुर आने वाले यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 3 घंटे तक अटके रहे। बाद में तड़के सुबह 3:30 बजे फ्लाइट जयपुर पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने मौसम व फ्लाइट प्रबंधन को लेकर चिंता जताई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List