जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित
यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम
जयपुर एयरपोर्ट से गुरुवार को संचालित कई उड़ानें देरी का शिकार रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन इंडिगो की जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से करीब 5 घंटे देरी से रवाना होने की जानकारी मिली।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से गुरुवार को संचालित कई उड़ानें देरी का शिकार रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन इंडिगो की जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से करीब 5 घंटे देरी से रवाना होने की जानकारी मिली है। यह फ्लाइट सामान्यतः सुबह 9:50 बजे जयपुर से उड़ान भरती है, लेकिन गुरुवार को इसे दोपहर 2:45 बजे तक रवाना किए जाने की सूचना दी गई। इसके अलावा जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सुबह की फ्लाइट भी समय पर नहीं उड़ सकी।
यह उड़ान आमतौर पर सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करती है, लेकिन तकनीकी व संचालन संबंधी कारणों से इसमें लगभग 35 मिनट की देरी दर्ज की गई। लगातार हो रही देरी से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि संचालन संबंधी कारणों से समय में बदलाव हुआ है और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Comment List