एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : यात्रियों को परेशानी, दुबई जाने वाली फ्लाइट देरी से रवाना
संचालन संबंधी कारणों से उड़ान लेट हुई
जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन तय समय पर नहीं हो रहा है।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन तय समय पर नहीं हो रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट देरी से रवाना हुई। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:30 बजे जयपुर से दुबई के लिए उड़ान भरती है, लेकिन आज यह करीब डेढ़ घंटे देर से सुबह 11 बजे रवाना हो सकी।
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि संचालन संबंधी कारणों से उड़ान लेट हुई। लगातार हो रही इस देरी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि समय पर जानकारी नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List