एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की उड़ानें प्रभावित, फ्लाइटों का बढ़ा समय
दुबई पहुंचने में साढ़े 3 घंटे का समय लग रहा
भारत-पाक तनाव के चलते जयपुर से खाड़ी देशों (दुबई, अबूधाबी, शारजाह, मस्कट) की उड़ानों का समय बढ़ गया है।
जयपुर। भारत-पाक तनाव के चलते जयपुर से खाड़ी देशों (दुबई, अबूधाबी, शारजाह, मस्कट) की उड़ानों का समय बढ़ गया है। पहले दुबई, अबूधाबी और शारजाह की उड़ानें 3 घंटे 5 मिनट में पहुंचती थीं, लेकिन अब इनमें आधे घंटे का इजाफा हो गया है। अब दुबई पहुंचने में साढ़े 3 घंटे का समय लग रहा है।
वर्तमान में पाकिस्तान के एयरस्पेस को छोड़ते हुए उड़ानें मुंबई और अरब सागर रूट से जा रही हैं, जिससे यात्रा समय बढ़ गया है। इसके कारण एयरलाइंस ने किराए में भी आंशिक बढ़ोतरी कर दी है। अब इन उड़ानों का किराया 15 से 18 हजार रुपए तक पहुंच गया है। उड़ान समय में वृद्धि से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि एयरलाइंस भी रूट में बदलाव के कारण अतिरिक्त खर्च का सामना कर रही हैं।

Comment List