जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण

देहरादून के लिए जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कीं

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व विमानों की कमी के चलते चंडीगढ़ और देहरादून की फ्लाइट्स निरस्त कीं। कनेक्टिंग उड़ानें प्रभावित हुईं और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से इन दिनों विमान संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार सुबह एक के बाद एक चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संचालन कारणों का हवाला देते हुए इंडिगो एयरलाइन ने चंडीगढ़ और देहरादून के लिए जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कीं।

जानकारी के अनुसार सुबह 5:50 बजे इंडिगो की चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द हुई। इसके बाद सुबह 8:25 बजे देहरादून जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। सुबह 9:45 बजे एक बार फिर चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की नाराजगी बढ़ गई। दोपहर 1:45 बजे निर्धारित चंडीगढ़ फ्लाइट भी संचालित नहीं हो सकी।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार विमानों की अनुपलब्धता को उड़ानें रद्द होने का मुख्य कारण माना जा रहा है। अचानक रद्दीकरण से कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और जरूरी यात्राएं प्रभावित हुईं, वहीं एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम