राजस्थान से 4584 हज यात्री मुकद्दस सफर पर, 20 अप्रैल से जयपुर से उड़ानें शुरू

इस वर्ष हज यात्रियों के लिए एयरलाइंस को जिम्मेदारी दी

राजस्थान से 4584 हज यात्री मुकद्दस सफर पर, 20 अप्रैल से जयपुर से उड़ानें शुरू

हज यात्रा-2026 के लिए राजस्थान से इस बार कुल 4584 जायरीन मुक़द्दस सफर पर रवाना। पहली हज उड़ान 20 अप्रैल को जयपुर से रवाना होगी और 27 अप्रैल तक कुल 9 विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी।

जयपुर। हज यात्रा-2026 के लिए राजस्थान से इस बार कुल 4584 जायरीन मुक़द्दस सफर पर रवाना होंगे। पहली हज उड़ान 20 अप्रैल को जयपुर से रवाना होगी और 27 अप्रैल तक कुल 9 विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। इन उड़ानों के जरिए 3480 हज यात्री सीधे मदीना पहुंचेंगे। इस वर्ष हज यात्रियों के लिए एयरलाइंस को जिम्मेदारी दी गई है। एयरलाइंस के बड़े विमान जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जिनमें एक साथ लगभग 430 यात्री सफर कर सकेंगे। इससे यात्रियों को सीधी और अधिक सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी।

हज कमेटी से जुड़े हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि शेष यात्रियों ने अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग एम्बार्केशन पॉइंट चुने हैं। राजस्थान के 449 यात्री दिल्ली से, 235 यात्री अहमदाबाद से और 420 यात्री मुंबई से हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। इस तरह राज्यभर से हजारों जायरीन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन और हज कमेटी यात्रियों की बेहतर सुविधाओं और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी हुई है, ताकि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बन सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा