इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, 200 से अधिक महिलाएं सम्मानित

नेताओं ने इंदिरा जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, 200 से अधिक महिलाएं सम्मानित
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती गुरुवार को जयपुर स्थित पीसीसी मुख्यालय (इंदिरा गांधी भवन) में मनाई गई, जहाँ पूर्व मंत्री महेश जोशी, वैभव गहलोत और सुनील शर्मा सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया।

जयपुर। पूर्व पीएम भारत रत्न इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश जोशी, आरसीए पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, संगठन महामंत्री ललित तुनवाल, महासचिव राम सिंह कस्वां, सेवादल प्रभारी गोविंद सुभाया, ज्योति खन्ना, महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा नुवाल सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महेश जोशी ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की एकता-अखंडता की प्रतीक थीं। उनके साहस और नेतृत्व ने देश को नई दिशा दी। राजस्थान कांग्रेस महिला सेवादल द्वारा महिला सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें समाजसेवा व संगठन में योगदान देने वाली 200 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने आयोजन को गरिमामय बताया। नेताओं ने इंदिरा जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद गुरुवार को जबरदस्त तेजी लौटी और प्रमुख सूचकांक 11 महीने के उच्चतम...
यूक्रेन पर फिर बरपा रूस कर कहर, हवाई हमले में 4 लोगों की मौत; 13 अन्य घायल
यूएई जाने से पहले पर्याप्त चिकित्सा बीमा जरूर करवाएं, अचानक बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी में भारी खर्च से बचाएगा बीमा 
कमजोर सर्दी से गुड़ बाजार में सुस्ती, पिछले साल से 1,000 रुपए महंगा होने पर भी ग्राहकी ठंडी
पंचायत चुनाव: कल खुलेगा 37 जिलों के 8,818 वार्डों का जनादेश, नतीजों के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पदों के लिए शुरू होगी जोड़तोड़
एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं की सघन जांच, सीएमएचओ ने किया वैशाली नगर यूपीएचसी का निरीक्षण
इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, 200 से अधिक महिलाएं सम्मानित