फूलों की बहार दे रही सौहार्द और एकता का संदेश, रंगीन फूलों से सजे पेड़-पौधे प्रस्तुत कर रहे मनमोहक दृश्य

सृष्टि के हर कण का त्योहार है

फूलों की बहार दे रही सौहार्द और एकता का संदेश, रंगीन फूलों से सजे पेड़-पौधे प्रस्तुत कर रहे मनमोहक दृश्य

पेड़ों पर खिले लाल, पीले, नीले और केसरिया फूल त्योहार के स्वागत में मुस्कुरा रहे हैं। प्रकृति की यह रंगीन छटा बता रही है कि होली सिर्फ इंसानों की नहीं, सृष्टि के हर कण का उत्सव है—जो प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देती है।

जयपुर। होली का पर्व आते ही शहर के वातावरण में उत्साह और उमंग की रंगीन छटा बिखरने लगती है। इस बार भी प्रकृति रंगों से अछूती नजर नहीं रही है। पेड़ों की शाखाओं और पौधों पर खिले रंग-बिरंगे फूल मानो होली पर्व के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हों। कहीं लाल कहीं पीले कहीं नीले तो कहीं केसरिया आभा लिए फूलों से सजे पेड़-पौधे मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं।

प्रकृति का यह सुंदर रूप संदेश देता है कि होली केवल इंसानों का ही नहीं, बल्कि सृष्टि के हर कण का त्योहार है। रंगों की यह बहार हमें प्रेम सौहार्द और एकता का संदेश देती है। चारों ओर फैली यह प्राकृतिक रंगोली मानो सभी को हर्षोल्लास के साथ होली मनाने का निमंत्रण दे रही है।

Tags: trees

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका