पीजी हॉस्टल्स पर फूड सेफ्टी टीम के छापे, एक्सपायरी सॉस की बोतलें और दूषित सामग्री कराई नष्ट

ओएसिस हॉस्टल की स्थिति बहुत खराब

पीजी हॉस्टल्स पर फूड सेफ्टी टीम के छापे, एक्सपायरी सॉस की बोतलें और दूषित सामग्री कराई नष्ट
शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर के कई पीजी हॉस्टलों पर छापेमारी की। विधानी के ओएसिस हॉस्टल से एक्सपायरी सॉस की 54 बोतलें नष्ट कराईं। केशव गर्ल्स पीजी में मैदा-दाल में कीड़े मिले। करीब 30 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कराई। कई हॉस्टलों की मेस बिना लाइसेंस चलती मिलीं।

जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत सही खान पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के विद्यार्थियों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाए जाने के लिए सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने जयपुर के विभिन्न पीजी हॉस्टल्स पर कार्रवाई की। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि विधानी स्थित ओएसिस हॉस्टल की स्थिति बहुत खराब पाई। यहां रेड चिली सॉस की एक्सपायरी 15 बोतल, सोया सॉस की एक्सपायरी 28 बोतल, विनेगर की एक्सपायरी 8 बोतल, ग्रीन चिली सॉस की एक्सपायरी 3 बोतल मौके पर मिली जिन्हें नष्ट करवाया।

यहां भी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई एसएस जैन सुबोध महिला पीजी हॉस्टल एयरपोर्ट के पास बुद्धसिंहपुरा में की गई जहां से हल्दी पाउडर एवं मिर्च पाउडर के सैंपल लिए। दोनों हॉस्टल्स की मेस में अत्यधिक गंदगी पाई। यहां  बिना फूड लाइसेंस मेस संचालित की जा रही थी एवं अनेक प्रकार की अनियमितताएं पाई। गोपालपुरा बाइपास स्थित केशव गर्ल्स पीजी हॉस्टल में मैदा एवं दाल में कीड़े एवं इल्ली पाई। लगभग 30 किलो दूषित खाद्य सामग्री एवं सब्जियां नष्ट करवाई। विधानी स्थित जीवन बॉयज पीजी हॉस्टल से आटा एवं टमाटर की सब्जी और अरबन स्टे पीजी हॉस्टल त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाइपास से रिफाइंड सोयाबीन और एनएस पीजी हॉस्टल से आटाएमिक्स दाल एवं सब्जी के नमूने लिए।

Tags: food

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पहले दिन मां...
मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी
त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम
दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा: जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन : पहले से अधिक बुलंद करेंगे आवाज, कहा- गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस
महिला सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा, राहुल-प्रियंका से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांगा जवाब
सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल