जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग

दिवाली के आसपास सर्राफा बाजार में भीड़ बढ़ने की उम्मीद

जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग
चांदी के भाव दो लाख रुपये के आसपास पहुंचने के बावजूद त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में नई चमक आ गई है। धनतेरस और दिवाली से पहले जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार एक, दो और पांच ग्राम के चांदी के नोट बाजार में उतारे हैं।

जयपुर। चांदी के भाव दो लाख रुपये के आसपास पहुंचने के बावजूद त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में नई चमक आ गई है। धनतेरस और दिवाली से पहले जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार एक, दो और पांच ग्राम के चांदी के नोट बाजार में उतारे हैं। लिफाफे सहित मिलने वाले ये नोट इतने आकर्षक साबित हो रहे हैं कि इनकी मांग अब सिर्फ जयपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे राजस्थान से आ रही है।

कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल और महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि चांदी के उतार-चढ़ाव को पीछे छोड़ते हुए धनतेरस-दिवाली के लिए बड़ी मांग निकल रही है। उनका कहना है कि ये चांदी के नोट गिफ्ट देने के लिए बेहद आकर्षक विकल्प बन गए हैं। खरीदार इन्हें इसलिए पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें ‘आम के आम और गुठलियों के दाम’ दोनों मिल रहे हैं- यानी आकर्षक गिफ्ट भी और चांदी का निवेश भी। लिफाफे में पैक होने की वजह से ये नोट तुरंत गिफ्ट के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिससे इनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है।

समिति ने सिर्फ नोट ही नहीं, बल्कि गोल, चौकोर और बार के रूप में भी चांदी बाजार में उतारी है। त्योहारी सीजन में छोटे वजन वाले चांदी के आइटम की मांग हमेशा से अच्छी रहती है, लेकिन इस बार नोट के रूप में आने से खरीदारों में अतिरिक्त उत्साह दिख रहा है। जयपुर सर्राफा बाजार के व्यापारी बता रहे हैं कि छोटे ग्राम के नोट खासकर उन परिवारों के बीच पसंद किए जा रहे हैं जो बजट में रहकर भी शुद्ध चांदी का गिफ्ट देना चाहते हैं।

चांदी के ऊंचे भाव के बावजूद त्योहारों में शुद्ध चांदी की खरीद जारी रखने की प्रवृत्ति को देखते हुए समिति का यह कदम समयानुकूल माना जा रहा है। धनतेरस और दिवाली के आसपास सर्राफा बाजार में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है और चांदी के ये नए नोट इस भीड़ को और आकर्षित करने वाले हैं। जयपुर सर्राफा बाजार में इस नए प्रोडक्ट ने त्योहारी खरीदारी को एक नया आयाम दिया है। जहां एक ओर चांदी महंगी है, वहीं छोटी मात्रा में उपलब्ध ये नोट आम खरीदारों के लिए सुलभ और आकर्षक विकल्प साबित हो रहे हैं।

Read More 22 जिलों में पंचायतीराज का दूसरा चरण, शाम 6 बजे तक 64.32 प्रतिशत मतदान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय 2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मणिपुर के शीर्ष नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव...
विद्यार्थी घर-घर पहुंचाएंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, परिवार और समुदाय को करेंगे जागरूक
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत
अनर्ब के बाद ''चक्रवात मुरासु'' तबाही के लिख तैयार! आधी रात तक आंध्र तट से टकराने की संभावना, 120KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग
असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम