आईपीएल पर सट्टा : पांच गिरफ्तार, उपकरणों समेत विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

स्कूटी सबूत के तौर पर जब्त

आईपीएल पर सट्टा : पांच गिरफ्तार, उपकरणों समेत विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

आरोपितों के पास से करीब छह लाख 54 हजार  रुपए और 44 नोट अलग-अलग देशों की करंसी, सट्टा चलाने के उपकरण समेत संचालन में प्रयुक्त वाहनोें को बरामद किया गया। 

जयपुर। मोती डूंगरी थााना इलाके में रविवार को एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले पांच सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से सट्टा चलाने के लिए उपयोग में लिए जा रहे उपकरणों को बरामद कर करीब साढ़े छह लाख रुपए और विदेशी करंसी बरामद की है। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गोैतम ने बताया कि प्रभजीत सिहं उर्फ रिकू (52) सिंधी कालोनी आर्दश नगर थाना जवाहर नगर, गगन दीप सिंह (38) जवाहर नगर, योगेश लखारा (24) गांव लखरा गली निम्बाहेडा हाल किराएदार जवाहर सर्किल, राहुल सक्सैना (36) जवाहर सर्किल और अभिषेक जैन (51)एसएफएस मानसरोवर को गिरफ्तार किया है।

आरोपित बीस दुकान आदर्श नगर थाना मोती डूंगरी में रिहायशी आलीशान मकान में बतौर किराएदार आईपीएल में सट्टे की ऑनलाइन खाईवाली करते हुए पाए गए। आरोपितों के पास से करीब छह लाख 54 हजार  रुपए और 44 नोट अलग-अलग देशों की करंसी, सट्टा चलाने के उपकरण समेत संचालन में प्रयुक्त वाहनोें को बरामद किया गया। 

बरामद समान: आरोपितों के कब्जे से तीन चालू लेपटॉप, 18 एनड्रॉयड मोबाईल फोन, 11 किपेड मोबाईल फोन, रिकार्डर, प्रिन्टर, इन्टरनेट वाईफाई राउटर, चार कम्प्युटर कीबोर्ड, कैलकुलेटर,मोबाइल कनेक्शन पेटी, एलईडी टीवी, फॉर्च्यूनर,वैगनार, स्कूटी सबूत के तौर पर जब्त किए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं