वन मंत्री नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क का करेंगे दौरा : रानी के शावकों का हो सकता है नामकरण, भालू के जोड़े को भी डिस्प्ले एनक्लोजर में छोड़ा जा सकता है

एक सफेद शावक भी शामिल है

वन मंत्री नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क का करेंगे दौरा : रानी के शावकों का हो सकता है नामकरण, भालू के जोड़े को भी डिस्प्ले एनक्लोजर में छोड़ा जा सकता है

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से बड़ी अपडेट—आज वन मंत्री संजय शर्मा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बाघिन ‘रानी’ के पांच शावकों का नामकरण संभव है। साथ ही जम्मू-कश्मीर से लाए गए भालू जोड़े को पहली बार डिस्प्ले एनक्लोजर में छोड़ा जा सकता है। अप्रैल 2025 में जन्मे शावक अब 11 महीने के हो चुके हैं।

जयपुर। नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क से बड़ी खबर सामने आ रही है। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को वन मंत्री संजय शर्मा बायोलॉजिकल पार्क की विजिट करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान रानी के पांचों शावकों का नामकरण भी किया जा सकता है। साथ ही पिछले साल जम्मू कश्मीर चिड़ियाघर से एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क लाए गए भालू के जोड़े को डिस्प्ले एनक्लोजर में छोड़ा जा सकता है।

वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इसे लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं। गौरतलब है कि बाघिन रानी ने अप्रैल 2025 में पांच शावकों को जन्म दिया था। इनमें एक सफेद शावक भी शामिल है। ये शावक अब करीब 11 महीने के हो गए हैं।

Tags: cubs

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग