पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश

अब इसरो की बारी आ गई

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की सरकार पर कांग्रेस शासन की राष्ट्रीय संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप। उन्होंने कहा कि देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि से विकसित और इसरो जैसी संस्था खड़ी हुई।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि व दृढ़ नेतृत्व की देन है। इन्हीं नेताओं ने वैज्ञानिकों पर भरोसा जताया, संसाधन उपलब्ध कराए और इसरो जैसी विश्वस्तरीय संस्था खड़ी की, लेकिन मोदी सरकार बारह साल के शासन में एक भी नई राष्ट्रीय संस्था नहीं बना सकी।

गहलोत ने कहा कि इसके उलट कांग्रेस काल की मजबूत संस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से कमजोर और खोखला किया जा रहा है। अब इसरो की बारी आ गई है। कर्मचारी खुद सड़क पर उतरकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। गहलोत ने कहा कि जो सरकार खुद कुछ नहीं बना सकती, वह कांग्रेस की बनाई राष्ट्रीय धरोहरों को बेचने में लगी है। यह सिर्फ इसरो पर हमला नहीं, बल्कि देश के वैज्ञानिक स्वाभिमान पर सीधा प्रहार है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार