पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है

पिछले तीन महीनों में स्कूलों को केवल 41.9 प्रतिशत मिल्क पाउडर ही मिला

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को आपूर्ति रोककर खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने बाल गोपाल योजना का हवाला देते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में स्कूलों को केवल 41.9 प्रतिशत मिल्क पाउडर मिला।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को आधिकारिक तौर पर बंद करने की बजाय आपूर्ति रोककर उन्हें खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही उन्होंने चेताया था कि भाजपा सत्ता में आने पर योजनाएं बंद कर देगी। गहलोत ने बाल गोपाल योजना का उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले तीन महीनों में स्कूलों को केवल 41.9 प्रतिशत मिल्क पाउडर ही मिला।

भरतपुर, अलवर, उदयपुर समेत कई जिलों में अप्रैल से सितंबर 2026 की आपूर्ति अभी शुरू ही नहीं हुई। उन्होंने इसे लापरवाही नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति बताया और कहा कि यही भाजपा सरकार का असली चेहरा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रांची में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा 
पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री
पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार