पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणियों ने सरकार का दमनकारी चरित्र बेनकाब

यूपीए काल में भाजपा स्वयं आक्रामक विरोध

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणियों ने सरकार का दमनकारी चरित्र बेनकाब
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति माधव जमदार की टिप्पणियों का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला। गहलोत ने कहा कि इन टिप्पणियों ने भाजपा सरकार के दमनकारी और अलोकतांत्रिक चरित्र को पूरी तरह उजागर।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति माधव जमदार की टिप्पणियों का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि इन टिप्पणियों ने भाजपा सरकार के दमनकारी और अलोकतांत्रिक चरित्र को पूरी तरह उजागर कर दिया है। सरकार को केवल मनन नहीं, बल्कि अपने कृत्यों पर शर्मिंदा होना चाहिए। भाजपा ने देश को बनाना रिपब्लिक बना दिया है, जहां विरोध की आवाज को बदले की कार्रवाई से कुचला जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में सरकार के विरोध को देशद्रोह का रूप दिया जा रहा है।

यूपीए काल में भाजपा स्वयं आक्रामक विरोध करती थी, जिसे कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया मानती थी, लेकिन आज भाजपा शासित राज्यों में पत्रकारों, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। गहलोत ने इसे सच को दबाने और भय का माहौल बनाने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा विरोध की स्वतंत्रता है और नेताओं में आलोचना सहने की क्षमता होनी चाहिए। पुलिस-एजेंसियों की जवाबदेही संविधान के प्रति है, किसी राजनीतिक दल के प्रति नहीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग