पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति

तमाशे से पब्लिक में मैसेज नहीं जाता

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति

देश-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी सहित विपक्ष मांग क्या कर रहा।

जयपुर। देश-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी सहित विपक्ष मांग क्या कर रहा है। केंद्र सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। बताना चाहिए कि हमारी मजबूरी है, अंतरराष्ट्रीय स्थिति बन गई उसके कारण मजबूरी है और आने वाले वक्त में हमें यह कदम उठाने पड़ सकते हैं। अभी तो खाली मोदी ने देशवासियों को आह्वान किया कि आपको क्या-क्या कदम उठाने हैं। वो कदम उठाने के लिए जो कहा गया उसके बाद सब मुख्यमंत्रियों का उन राज्यों में जहां बीजेपी की सरकारें हैं, उनके मंत्रियों का नाटक हुआ, कोई रिक्शा में गए, कोई पैदल गए, कोई इलेक्ट्रिक वैन में गए और वो का वो तमाशा हो रहा है अभी भी।

तमाशे से पब्लिक में मैसेज नहीं जाता है। अगर आप हकीकत में कुछ त्याग करते हो, उसका मैसेज सीधा उतरता गले के अंदर, पर ये खाली तमाशे कर रहे हैं। अब कल परसों और बढ़ा दिए आज सीएनजी के बढ़ा दिए ये क्या मजाक है। आप खुल के कहो भई ये हमारी मजबूरी है। लोग लाइक करेंगे उस बात को और वो भी समझेंगे कि नेता प्रतिपक्ष का सम्मान किया है, उन्होंने जो मांग की है उसका जवाब दिया है सत्ता पक्ष ने एनडीए गवर्नमेंट ने। ये जो कर रहे हैं वो बिल्कुल ही ऐसे काम कर रहे हैं जिससे कि लोगों में गलतफहमी पैदा हो और लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अब कल कितना बढ़ेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग   कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने...
पानी के नए कनेक्शनों की फाइलों का लगा अंबार, नियमों में बदलाव की तैयारी
जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप
नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार
अब खाड़ी में पैर नहीं फैला सकेगा अमेरिका, खामेनेई ने कहा- नई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण करें मुस्लिम देश  
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति
ग्लोबल मंच पर जनजातीय कला : पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भेंट किए जनजातीय कला का प्रदर्शन करने वाले उपहार