पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका

आज न्यायपालिका पूरी तरीके से दबाव में काम कर रहा

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका

एसआईआर पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि आज चुनाव आयोग मोदी सरकार और भाजपा का विभाग बनकर काम कर रहा है तो वहीं न्यायपालिका भी दबाव में है।

जयपुर। एसआईआर पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि आज चुनाव आयोग मोदी सरकार और भाजपा का विभाग बनकर काम कर रहा है तो वहीं न्यायपालिका भी दबाव में है। बंगाल में 27 लाख वोटों पर जब तक फैसला नहीं हो होता तब तक चुनाव आयोग को वहां पर चुनाव स्थगित करने चाहिए थे। गहलोत ने कहा कि 27 लाख मतदाताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का यह कहना कि अगली बार वोट डाल देना यह टिप्पणी उचित नहीं थी। जनता के वोट डालने का अधिकार तो अभी था और उस अधिकार को छीना गया है। गहलोत ने तमिलनाडु की जयललिता सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जयललिता ने वहां पर साड़ियां बटवा दी थी तब टी एन शेखर ने चुनाव स्थगित कर दिया था लेकिन आज चुनाव आयोग भाजपा और मोदी सरकार का विभाग बनकर काम कर रहा है।

आज न्यायपालिका पूरी तरीके से दबाव में काम कर रहा है जजों को सीधे फोन किए जाते हैं, लेकिन मैंने आज तक कभी किसी जज को किसी के लिए फोन नहीं किया है। पहले मुख्यमंत्री के हाथ में जज बनाना होता था। मैंने भी आज से 20 25 साल पहले कई जजों के लिए सिफारिश की थी लेकिन आज तक किसी को फोन नहीं किया क्योंकि न्यायपालिका का अलग औरा होता है। आज उनका मजाक बनाया जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों को फोन करके उन पर दबाव बनाया जाता है। ईडी पर भी दबाव बनाया जाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की। कैबिनेट बैठक...
हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी
जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार
इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना
एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण
सिलेंडर की आग ने जलाया बजट : फिर सुलगने लगी अंगीठी की आग, रसोई में धुएं वाले चूल्हे की वापसी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका