राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति अब लेंगी अर्थशास्त्र विभाग में कक्षाएं, कमरा नंबर 13 में लगेंगी कक्षाएं
संचालन को लेकर आवश्यक व्यवस्था की
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा अब विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगी। अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष मीत माथुर ने उनकी कक्षाएं लगाने की घोषणा की है। इसके तहत प्रो. कटेजा को विभाग के कमरा नंबर 13 में कक्षा लेने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रो. अल्पना कटेजा अर्थशास्त्र विभाग में निर्धारित कक्षाओं में विद्यार्थियों को अध्यापन कराएंगी। विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर रहने के बाद अब उनका नियमित रूप से कक्षा में विद्यार्थियों के बीच जाकर अध्यापन करना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विभागाध्यक्ष मीत माथुर ने कक्षाओं के संचालन को लेकर आवश्यक व्यवस्था की है। प्रो. कटेजा को विभाग में निर्धारित समय पर कक्षाएं लेनी होंगी। इससे अब पूर्व कुलपति की भूमिका प्रशासनिक जिम्मेदारी से निकलकर सीधे शिक्षण कार्य से जुड़ गई है।
विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्य कर चुकी प्रो. कटेजा का अर्थशास्त्र विषय से अकादमिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को उनके अनुभव और विषय विशेषज्ञता का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Comment List