11 हजार दीपों से जगमगाया स्टैच्यू सर्किल, गंगापोल गेट पर गणेश पूजन से हुआ स्थापना दिवस समारोह का आगाज

उत्सव धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया

11 हजार दीपों से जगमगाया स्टैच्यू सर्किल, गंगापोल गेट पर गणेश पूजन से हुआ स्थापना दिवस समारोह का आगाज
गुलाबी नगरी जयपुर ने अपने 299वें स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। शहर के ऐतिहासिक गंगापोल गेट से लेकर स्टेच्यू सर्किल तक उत्सव का रंग देखने को मिला।

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर ने अपने 299वें स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। शहर के ऐतिहासिक गंगापोल गेट से लेकर स्टेच्यू सर्किल तक उत्सव का रंग देखने को मिला। कहीं शहनाई की मधुर धुन गूंजी तो कहीं लोक कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात में 11 हजार इलेक्ट्रॉनिक और मिट्टी के दीपों से रोशन स्टेच्यू सर्किल तथा भव्य आतिशबाजी ने समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह का शुभारंभ गंगापोल गेट पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य, उपमहापौर सरोज कंवर, पार्षद विमल अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, कविता शर्मा और सुभाष संघी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आसमान से बरसे फूल, गोविंददेवजी के किए दर्शन- गंगापोल गेट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा की। आसमान से बरसती गुलाब की पंखुड़ियों ने समारोह में मौजूद लोगों को रोमांचित कर दिया।

दीपों की झिलमिलाहट से रोशन हुआ स्टैच्यू सर्किल :

शाम को स्टेच्यू सर्किल पर आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, महापौर सुनील कोठारी और उपमहापौर सरोज कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा मौजूद रहे। स्टेच्यू सर्किल के चारों ओर आठ हाथियों पर शहनाई वादन की विशेष प्रस्तुति ने राजस्थानी परंपरा की छटा बिखेरी। लोकगीतों पर कलाकारों के नृत्य, गायत्री मंत्रोच्चार और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा ने माहौल को उत्सवी बना दिया। इसके बाद आतिशबाजी हुई।

Read More एक साल से फरार 10,000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत खोहनागोरियान थाना पुलिस ने टोंक से दबोचा 

बिदका हाथी :

Read More जयपुर में चोरों का धावा : कई मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी पार, पढ़े पूरी खबर 

स्थापना दिवस के कार्यक्रम समापन के बाद वापस लौटते समय अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में शामिल एक हाथी बिदक गया। कार्यक्रम के दौरान होने वाली आतिशबाजी और साउंड के शोर के चलते यह हादसा हुआ। 

Read More गहलोत का बीजेपी-आरएसएस पर तीखा हमला, बोले- फासीवादी ताकतों से लोकतंत्र खतरे में, पूरे देश को करना होगा मुकाबला

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
उदयपुर और अलवर में 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा।...
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें
मलेरिया के खिलाफ आधी सदी का संघर्ष, अब उन्मूलन की बारी