राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में होंगे चार बड़े आयोजन, लोकतंत्र के गौरव का बनेगा उत्सव

बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई

राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में होंगे चार बड़े आयोजन, लोकतंत्र के गौरव का बनेगा उत्सव

वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के अमृत महोत्सव की रूपरेखा का खुलासा किया। एक वर्ष तक चलने वाले कार्यक्रम में चार ऐतिहासिक आयोजन होंगे, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता शामिल। पहला बड़ा कार्यक्रम जुलाई में पूर्व और वर्तमान विधायकों का सम्मेलन।

जयपुर। वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले अमृत महोत्सव के तहत चार बड़े और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और जनविश्वास का राष्ट्रीय उत्सव होगा, जिसमें देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई विधायक और विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

देवनानी ने कहा कि अमृत महोत्सव लोकतंत्र के इतिहास, वर्तमान और भविष्य को एक सूत्र में जोड़ने वाला राष्ट्रीय आयोजन होगा। इसमें संसदीय और संविधान विशेषज्ञों के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शामिल होंगे। पूर्व और वर्तमान विधायकों का विशाल सम्मेलन अमृत महोत्सव का पहला बड़ा कार्यक्रम जुलाई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहली से सोलहवीं विधानसभा तक के पूर्व और वर्तमान विधायकों का विशाल सम्मेलन होगा। इसमें लोकतंत्र की ऐतिहासिक यात्रा, महत्वपूर्ण कानूनों, सामाजिक परिवर्तनकारी निर्णयों और संसदीय परंपराओं पर चर्चा होगी। साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।

 

Read More प्रदेश में बदला मौसम : देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश, कई जिलों में पलटी मार सकता है मौसम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला : महंगाई और बेरोजगारी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताया, परीक्षा घोटालों में की सख्त कार्रवाई की मांग पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला : महंगाई और बेरोजगारी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताया, परीक्षा घोटालों में की सख्त कार्रवाई की मांग
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और केंद्र की नीतियों पर तीखा हमला बोला। महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल की...
ट्रंप का दावा: खाड़ी देशों की अपील के बाद ईरान पर हमला रूका, बहुत जल्द होगा समझौता
'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 30 दिन में शिकायतों का नहीं हुआ निपटारा, तो अधिकारी होंगे स्वतः निलंबित 
विपक्ष भ्रम फैलाकर कर रहा नाटकबाजी, जनता के हित में काम कर रही सरकार : मदन राठौड़ 
पेट्रोल, डीजल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की मांग
राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में होंगे चार बड़े आयोजन, लोकतंत्र के गौरव का बनेगा उत्सव