एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध

जॉब चार्ट से बाहर का काम उनसे नहीं कराया जाना चाहिए

एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध
एसएमएस अस्पताल में पहली पोस्टिंग पर पहुंचे 150 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में करीब 50 को वार्ड बॉय का काम सौंपने पर विवा। कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह धरना देकर विरोध जताया। उनका कहना है कि जॉब चार्ट में वार्ड बॉय का काम स्पष्ट नहीं।

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नौकरी के पहले दिन ही काम को लेकर विवाद हो गया। पहली पोस्टिंग पर पहुंचे 150 कर्मचारियों में से करीब 50 कर्मचारियों को वार्ड बॉय का काम सौंपा गया। इसका विरोध करते हुए कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल के पोर्च में धरना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जॉब चार्ट में वार्ड बॉय का पद या काम स्पष्ट रूप से उल्लेखित नहीं है। उनका आरोप है कि जॉब चार्ट से बाहर का काम उनसे नहीं कराया जाना चाहिए। वहीं, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने कहा कि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जॉब रिस्पॉन्सिबिलिटी गाइडलाइन के सेक्शन-सी में वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कार्यों को समान बताया गया है। इसी गाइडलाइन के आधार पर कर्मचारियों को काम आवंटित किया गया है। विरोध कर रहे कर्मचारियों को नियमों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है।

गौरतलब है कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2025 में चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों पर भर्ती परीक्षा कराई थी। करीब 24.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 10वीं-12वीं के साथ बड़ी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और बीटेक डिग्रीधारी भी चयनित हुए हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि आरएसएस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर उप-प्रधानमंत्री...
हांडीपुरा में देर रात दो बघेरों की दस्तक : CCTV में कैद हुई आवाजाही, पानी की टंकी के आसपास घर के कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों बघेरे
ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक
वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध