खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत

लौटते वक्त काल बनी कार

खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के छह दोस्तों की कार रायसर के पास हाईवे पर टायर फटने से खाई में जा गिरी। हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। सभी फोटोग्राफर थे। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

जयपुर। खाटूश्यामजी के दर्शन कर घर लौट रहे छह दोस्तों की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं। जयपुर जिले के रायसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-148 (दौसा-मनोहरपुर) पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी बताए जा रहे हैं।

चार युवकों की मौके पर ही मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा की मौत हो गई। वहीं, राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

कार में बुरी तरह फंसे थे युवक

Read More नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली

हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसमें सवार युवक अंदर बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया। कार की हालत इतनी खराब थी कि घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है।

Read More हीरापुरा बस स्टैंड से नहीं चल रहीं निजी बसें, प्राधिकरण ने दोनों आरटीओ को लिखा पत्र

सभी युवक थे फोटोग्राफर

Read More अशोक गहलोत का केंद्र पर रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का लगाया आरोप, बोले- युवा कलाकार की कला का गला घोंटना बेहद निंदनीय

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी छह युवक फोटोग्राफी का काम करते थे। वे खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के बाद आगरा लौट रहे थे। इसी दौरान रायसर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की।

Tags: burst

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के परिवारजन चुनाव मैदान में हैं। बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल...
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू
तबादलों को लेकर न्यायिक दखल सीमित, असाधारण मामलों में ही दी जा सकती है चुनौती : हाईकोर्ट
यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत
राज्य अप्रचलित कानूनों को निरस्त करें, राधाकृष्णन बोले- हमारी सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता