19 अक्टूबर से चारदीवारी में क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा ही चलेंगे : जोन-7 को 5 हिस्सों में बांटा, हर हिस्से में 50 ई-रिक्शा
प्रमुख मार्गों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों पर यातायात का दबाव बढ़ा
चारदीवारी क्षेत्र में 19 अक्टूबर से केवल डिजिटल मैनेजमेंट के तहत पंजीकृत और क्यूआर कोड लगे ई-रिक्शा ही चल सकेंगे। पुलिस ने जोन-7 को पांच हिस्सों में बांटकर प्रत्येक में अधिकतम 50 ई-रिक्शा निर्धारित। कुल 250 ई-रिक्शा संचालित।
जयपुर। जयपुर की चारदीवारी में 19 अक्टूबर से केवल डिजिटल मैनेजमेंट के तहत पंजीकृत और क्यूआर कोड लगे ई-रिक्शा ही चलेंगे। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि शहर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। प्रमुख मार्गों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। जोन-7 को पांच हिस्सों में बांटा- चारदीवारी क्षेत्र के जोन-7 को पांच हिस्सों में विभाजित किया है। इन्हें जोन-7ए, 7बी, 7सी, 7डी और 7ई नाम दिया है। हर हिस्से में अधिकतम 50 ई-रिक्शा संचालन के लिए निर्धारित किए हैं। इस तरह जोन-7 में कुल 250 ई-रिक्शा की सीमा तय की है।
ई-रिक्शा चालकों को डिजिटल पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते है। परकोटा में गुलाबी ई-रिक्शा सचेंगे। पंजिकरण के लिए 132 आवेदनों को मंजूरी मिली है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Oct 2026 13:19:02
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज। चांदी 4,900...
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच

Comment List