8 माह से तनख्वाह नहीं, पोस्टिंग के लिए चिकित्सा मंत्री के दर पहुंचे FSO

फील्ड पोस्टिंग के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ रहा

8 माह से तनख्वाह नहीं, पोस्टिंग के लिए चिकित्सा मंत्री के दर पहुंचे FSO
प्रदेश में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाने वाले 225 नवचयनित फूड सेफ्टी ऑफिसर्स को 8 माह से वेतन नहीं मिला। दिसंबर में ज्वॉइनिंग और जनवरी में प्रशिक्षण के बाद भी अधिकारी फील्ड पोस्टिंग का इंतजार कर रहे। FSO ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से मुलाकात कर जल्द वेतन जारी करने और पोस्टिंग देने की मांग।

जयपुर। प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के कर्ताधर्ता ही इन दिनों अपनी नौकरी से जुड़ी मूलभूत समस्याओं के लिए भटकने को मजबूर हैं। आजादी के बाद पहली बार भर्ती के जरिए चयनित किए गए फूड सेफ्टी ऑफिसर्स (FSO) में से 225 अधिकारियों ने पिछले दिसंबर में खाद्य आयुक्तालय में ज्वॉइनिंग दी थी। लेकिन 8 माह बीतने के बावजूद उन्हें अब तक एक माह का भी वेतन नहीं मिला है। वहीं, फील्ड पोस्टिंग के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।

अपनी मांगों को लेकर नवचयनित FSO सोमवार को सिविल लाइंस स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के आवास पहुंचे। FSO ने मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और जल्द वेतन जारी करने के साथ ही फील्ड पोस्टिंग देने की मांग की।

दिसंबर में ज्वॉइनिंग, जनवरी में ट्रेनिंग :

नवचयनित 225 FSO ने पिछले साल दिसंबर में खाद्य आयुक्तालय में अपनी ज्वॉइनिंग दी थी। इसके बाद खाद्य आयुक्तालय की ओर से जनवरी में उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अधिकारी फील्ड में तैनाती का इंतजार करते रहे। करीब पांच माह बाद जुलाई में FSO की पोस्टिंग से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक फील्ड पोस्टिंग नहीं दी गई है।

Read More नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए

नोटिफिकेशन के बाद भी पोस्टिंग का इंतजार :

Read More राज्य में दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू, शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन

FSO का कहना है कि वे विभाग में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं, लेकिन पोस्टिंग नहीं होने के कारण कामकाज शुरू नहीं कर पा रहे हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और इसी दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान भी तेज होता है। ऐसे में फील्ड में पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की जरूरत है। इसके बावजूद नवचयनित FSO को पोस्टिंग के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

Read More पूर्णिमा-जीत ग्रुप की ओर से कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट, स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का मिला अवसर

8 माह से वेतन का इंतजार :

FSO की सबसे बड़ी परेशानी वेतन को लेकर है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आठ माह पहले विभाग में ज्वॉइनिंग दे दी थी, लेकिन अभी तक उन्हें एक माह का भी वेतन जारी नहीं किया गया है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद वेतन और पोस्टिंग दोनों मामलों में लगातार देरी की जा रही है।

FSO ने चिकित्सा मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द वेतन जारी करवाने और फील्ड पोस्टिंग देने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार ने जिस उद्देश्य से पहली बार नियमित भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में फूड सेफ्टी ऑफिसर्स का चयन किया, उसका लाभ तभी मिलेगा जब अधिकारियों को समय पर पोस्टिंग देकर फील्ड में उतारा जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया