ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं के लिए केंद्र से नहीं मिलता अलग से फंड, सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी
कृषि आदान अनुदान भुगतान किया
केन्द्र सरकार से प्राप्त राशि के तहत 2019-20 में 1005.00 करोड़, 2020-21 में 1481.00 करोड़, 2021-22 में 1184.80 करोड़ ओर 2022-23 में 1244.80 करोड़ प्राप्त हुए है।
जयपुर। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को ओलावृष्टि व अन्य अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं के लिए भारत सरकार से अलग से फंड नहीं मिलता है। भारत सरकार एसडीआरएफ गाइडलाइन के अनुसार वित्त आयोग की सिफारिश अनुसार अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं के लिए गत पाँच वर्षों में केन्द्र सरकार से प्राप्त राशि के तहत 2019-20 में 1005.00 करोड़, 2020-21 में 1481.00 करोड़, 2021-22 में 1184.80 करोड़ ओर 2022-23 में 1244.80 करोड़ प्राप्त हुए है।
अधिसूचित प्राकृतिक (ओलावृष्टि सहित) आपदाओं से पीडित कुल 6461474 (चौंसठ लाख इकसठ हजार चार सौ चौहत्तर) किसानों को राशि रूपये 4985.50 करोड़ (चार हजार नो सौ पिच्चासी करोड पचास लाख) कृषि आदान अनुदान भुगतान किया गया। ये जानकारी सरकार की ओर से विधानसभा में दी गई।

Comment List