गणेश चतुर्थी शोभायात्रा मार्ग पर सफाई को लेकर दिए निर्देश : नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर लगाई जाएं जालियां- डॉ. निधि पटेल

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और नालों के पाइंट चेक

गणेश चतुर्थी शोभायात्रा मार्ग पर सफाई को लेकर दिए निर्देश : नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर लगाई जाएं जालियां- डॉ. निधि पटेल

इस दौरान आयुक्त ने चांदपोल, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, रामगढ़ मोड़, मानबाग, खोर, नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एमडी रोड, जवाहर नगर इलाके में निगम अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और नालों के पाइंट चेक किए।

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने रविवार को हेरिटेज निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर जालियां लगाने और सुपर सकर मशीन से कचरा हटाने के निर्देश दिए, जिससे कि प्लास्टिक व अन्य कचरा नालों में नहीं फंसे। उन्होंने बाजारों में ओपन कचरा डिपो को भी खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने चांदपोल, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, रामगढ़ मोड़, मानबाग, खोर, नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एमडी रोड, जवाहर नगर इलाके में निगम अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और नालों के पाइंट चेक किए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड मानबाग पर नाला बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। इसके स्थाई समाधान के लिए निर्देश दिए। आयुक्त ने एमडी रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर नालों के फेरो कवर टूटे होने पर उनकी जगह नए कवर लगाने के निर्देश दिए। कुछ जगहों पर टूटी सड़को के पेचवर्क के कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प