कारों के शीशे तोड़ सामान चुराने वाली गैंग का खुलासा : 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली में बेचते थे चोरी का सामान

जेल में हुई दोस्ती, फिर बनाई गैंग

कारों के शीशे तोड़ सामान चुराने वाली गैंग का खुलासा : 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली में बेचते थे चोरी का सामान

पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय “गुलेल गैंग” का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गैंग स्कूटी से रैकी कर पावर बाइक से पहुंचकर गुलेल से शीशे तोड़ता और सामान लेकर फरार हो जाता था। जयपुर में कई वारदातें कीं। दिल्ली जेल में हुई दोस्ती के बाद गैंग बना, चोरी का माल वहीं बेचा जाता था।

जयपुर। पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गुलेल गैंग का खुलासा किया है। इसमें 2 आरोपी इम्तियाज आलम बिहार हाल बंसतपुर फरीदाबाद हरियाणा और रोहित कृष्णा तमिलनाडु हाल किराएदार फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया है। गैंग ने जयपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजिता शर्मा के अनुसार, गैंग बेहद संगठित तरीके से वारदात करता था। एक आरोपी स्कूटी से रैकी कर पार्किंग में खड़ी कारों को चिह्नित करता, जबकि अन्य साथी पावर बाइक पर आकर गुलेल से शीशा तोड़कर सामान चुरा लेते और तुरंत फरार हो जाते थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जयपुर में प्रवेश से पहले मेंहदीपुर बालाजी में विश्राम किया, जहां से दौसा से निकलने के दौरान वारदातों को अंजाम देकर जयपुर पहुंचे। आरोपियों ने कई वारदातें की हैं। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड खंगालकर आरोपियों की पहचान की।

जेल में हुई दोस्ती, फिर बनाई गैंग

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिल्ली में एक साथ जेल में बंद थे। उस समय दोस्ती हुई और एक के बाहर आने पर दूसरे ने मदद कर उसे रिहा कराया और फिर दिल्ली से स्कूटी और बाइक लेकर जयपुर आते, दो-तीन दिन वारदात कर वापस लौट जाते थे। चोरी का सामान दिल्ली में बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायलय में पेश कर रिमाण्ड प्राप्त किया है। आरोपियों को पकड़ने में हेडकांस्टेबल अविनाश और अशोक की विशेष भूमिका रही।

Tags: stealing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की पुनर्मतदान की सिफारिश : छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, आयोग ने कहा- दोनों ही राज्यों में मतदान के नए रिकॉर्ड स्थापित बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की पुनर्मतदान की सिफारिश : छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, आयोग ने कहा- दोनों ही राज्यों में मतदान के नए रिकॉर्ड स्थापित
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 23 अप्रैल को हुए मतदान के बाद चुनाव आयोग ने कहीं भी पुनर्मतदान की जरूरत नहीं...
पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : दिशा-निर्देशों में अहम बदलाव, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मिलेगा विशेष महत्व
महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति
ट्रंप ने ईरानी नेताओं की हत्या का किया समर्थन : सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश, कहा- समझौता न चाहने वाले नेताओं को मार देना चाहिए
भाजपा शासन में पीडि़त को प्रताड़ित करने की बनी नई व्यवस्था : महिलाओं को लेकर सरकार की बातें सिर्फ दिखावा, प्रियंका ने कहा- देश की महिलाएं देख रही ये अंधेरगर्दी
अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई : मैनेजर समेत एक अन्य गिरफ्तार, 4 युवकों पर लगाया जुर्माना