पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कराई गंगासहाय की हत्या, खुली जेल लौट रहे कैदी के मर्डर मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

30 हजार रुपए खर्चे के दिए

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कराई गंगासहाय की हत्या, खुली जेल लौट रहे कैदी के मर्डर मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
करणी विहार थाना पुलिस ने गंगासहाय हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हत्या 2018 में महेन्द्र गुर्जर हत्याकांड की पुरानी रंजिश में की गई। महेन्द्र के बेटे आयुष गुर्जर ने बदला लेने के लिए कथित तौर पर सुपारी दी और 30 हजार रुपए खर्चे दिए।

जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने गंगासहाय हत्याकांड का खुलासा करते हुए वारदात के 24 घंटे के अंदर कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह  2018 में हुई महेन्द्र गुर्जर की हत्या को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई है। मृतक महेन्द्र गुर्जर के बेटे आयुष गुर्जर ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गंगासहाय की हत्या की सुपारी दी थी। सोनू रजक और अमित राणा ने गंगासहाय की रैकी की, जबकि महेन्द्र गुर्जर के भांजे और हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुर्जर ने उन्हें हथियार उपलब्ध कराया। खुलासा हुआ कि आरोपियों को अपने पिता का बदला लेने के लिए आयुष ने उकसाया और 30 हजार रुपए खर्चे के दिए।

इनको किया गिरफ्तार :

गिरफ्तार आरोपी सोनू रजक (19)पुना नगर झारखंड हाल गणेश नगर मोतीडूंगरी में किराए से रह रहा था। अमित राणा (22) गणेश नगर मोतीडूंगरी और कन्हैया गुर्जर (40) गोविंद देव कॉलोनी चौगान स्टेडियम के पास का रहने वाला है।

कई माह से कर रहे थे रैकी :

Read More अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : कुशासन से त्रस्त राजस्थान, स्वास्थ्य योजनाएं बंद

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 12 अगस्त को सांगानेर खुली जेल में सजा काट रहे गंगासहाय की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई नेमीचंद ने रिपोर्ट दी कि गंगासहाय पैरोल पर जेल से बाहर आया था और वारदात वाले दिन शाम 5 बजे वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर जेल लौट रहा था। इस बीच मिश्रा मार्केट जानकी विहार कॉलोनी पहुंचा तो स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे सड़क पर रोक लिया और सिर में गोली मार दी।

Read More राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश के आसार

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत