21 हजार लड्डुओं से सजेगी गणपति महाराज की झांकी, 14 सितंबर को छप्पन भोग
तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन
चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियां शुरू। 12 सितंबर को 21 हजार लड्डुओं की झांकी, 13 सितंबर को सिंजारा उत्सव और 111 किलो मेहंदी वितरण।
जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महंत अमित शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिर परिसर को विशेष लाइटिंग, फू लों और बंदरवाल से सजाया जाएगा। महोत्सव के तहत 12 सितंबर को भगवान गणेश की 21 हजार लड्डुओं से झांकी सजेगी। 13 सितंबर को सिंजारा उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रथम पूज्य गणेशजी को महंत परिवार की ओर से मेहंदी अर्पित की जाएगी। इसके बाद महिला मंडल की ओर से बधाई गान होगा और 111 किलो मेहंदी का भक्तों में वितरण होगा।
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश का विशेष पूजन, श्रृंगार और सोने के वर्क से अलंकरण किया जाएगा। इस मौके पर छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Sep 2026 12:31:27
श्री देवनारायण भगवान पदयात्रा मित्र मंडल समिति की 19वीं विशाल पदयात्रा शुक्रवार को बेगस स्थित देवधाम भोपा की ढाणी से...

Comment List