ट्रांसफॉर्मरों के नीचे फैला कचरा बन रहा खतरे की घंटी : प्लास्टिक और कागज कभी भी चिंगारी पकड़कर बड़े हादसे को कर सकते है आमंत्रित, कचरे के ढेर सुरक्षा मानकों की खुली अवहेलना
ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगे ठेले स्थिति को बना रहे खतरनाक
जयपुर। भीषण गर्मी के बीच विद्याधर नगर में ट्रांसफॉर्मर के नीचे फैला कचरा खतरे की घंटी बन चुका है। सूखे प्लास्टिक और कागज कभी भी चिंगारी पकड़कर बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकते है। आस-पास आवासीय क्षेत्र होने के कारण जोखिम में है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी साफ नजर आती है। इसी तरह स्टेशन रोड पर भी ट्रांसफॉर्मर के नीचे कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जो सुरक्षा मानकों की खुली अवहेलना है। संजय सर्किल में ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगे ठेले स्थिति को और खतरनाक बना रहे हैं, जहां हल्की सी चिंगारी भी आग का रूप ले सकती है।
शास्त्री नगर में कई ट्रांसफॉर्मर आज भी बिना सुरक्षा जालियों के खुले खड़े हैं तेज गर्मी में ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ने के साथ आग लगने की आशंका और ज्यादा हो जाती है। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही कभी भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है जिससे समय रहते निपटना बेहद जरूरी है।

Comment List