नगर निगमों के एकीकरण पर गहलोत ने किया सरकार पर हमला, कहा- हमारी सरकार के दौरान बनाए गए नगर निगमों और नगर पालिकाओं की संख्या को घटाया जा रहा
गुजरात मॉडल को आदर्श मानती हैं भाजपा सरकार
प्रदेश सरकार के तीन नगर निगमों के एकीकरण के फैसले का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है
जयपुर। प्रदेश सरकार के तीन नगर निगमों के एकीकरण के फैसले का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जनवरी, 2025 में गुजरात सरकार ने वहां नगर निगमों की संख्या बढ़ाते हुए 9 नए नगर निगम बनाए जिसकी वजह शहरी विकास को तेज करना बताया गया।
गुजरात मॉडल को भाजपा सरकारें आदर्श मानती हैं परन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार इस गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है इसलिए ही यहां सुनियोजित शहरी विकास के लिए जनसंख्या के अनुपात में हमारी सरकार के दौरान बनाए गए नगर निगमों, नगर पालिकाओं की संख्या को घटाया जा रहा है। ऐसा देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
31 Mar 2025 18:57:53
राजस्थान सरकार ने राज्य की जेलों में बढ़ती अवैध गतिविधियों और प्रतिबंधित सामानों की समस्या से निपटने के लिए सख्त...
Comment List