राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर गहलोत ने उठाए सवाल : देश में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत में की पदयात्रा, कहा- उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण

यह न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका पर अनावश्यक बोझ डालने जैसा प्रतीत होता है

राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर गहलोत ने उठाए सवाल : देश में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत में की पदयात्रा, कहा- उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण

गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में सीबीआई जांच के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे हैरान करने वाला बताते हुए कहा कि पहले हाईकोर्ट (2025) और सुप्रीम कोर्ट (2019) ऐसी याचिकाएं खारिज कर चुके हैं। गहलोत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांधी परिवार के योगदान और राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का भी उल्लेख किया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे आश्चर्यजनक बताते हुए कहा कि यह न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका पर अनावश्यक बोझ डालने जैसा प्रतीत होता है। गहलोत ने कहा कि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट 2025 में और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के मुख्य न्यायाधीश द्वारा 2019 में इस तरह की याचिकाओं को खारिज किया जा चुका है।

इसके बावजूद अब सीबीआई जांच के आदेश देना समझ से परे है। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पिता ने देश की एकता और अखंडता के लिए शहादत दी। गहलोत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने देश में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत में पदयात्रा की। ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को उन्होंने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

महिलाओं को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे विपक्षी दल : उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं, रविशंकर ने कहा- संविधान को नहीं समझती कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखने का उत्सव मना रहे विपक्षी दल : उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं, रविशंकर ने कहा- संविधान को नहीं समझती कांग्रेस
भाजपा ने कांग्रेस पर महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। स्मृति इरानी ने कहा, कांग्रेस की...
राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर गहलोत ने उठाए सवाल : देश में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत में की पदयात्रा, कहा- उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण
युवाओं में भी बढ़ रही गठिया की बीमारी : जागरूकता के लिए अल्बर्ट हॉल पर होगी वॉकथॉन, मरीजों के साथ आम लोग भी ले सकेंगे भाग
कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू : पार्टी ने की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी, जोगाराम पटेल ने कहा- चुनावों में जनता देगी इसका जवाब
राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना : दिल्ली से तमिलनाडु पर शासन करना चाहती है भाजपा, बोले- तमिलनाडु में चाहते है ऐसा मुख्यमंत्री, जो केंन्द्र के आदेशों पर चले
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में मादा बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, चिकित्सकों की निगरानी में शावक
मिड डे मिल के श्रमिकों का भुगतान नहीं : रसोइयों को आर्थिक तंगी, संगठन ने अधिकारियों को पत्र लिखकर उठाई मांग