महाप्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशनो पर चल रहें पुनर्विकसित कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल

महाप्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशनो पर चल रहें पुनर्विकसित कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने जयपुर गांधीनगर एवं जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा यात्री सुविधाओं के उन्नयन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने जयपुर गांधीनगर एवं जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा यात्री सुविधाओं के उन्नयन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसरों में विकसित किए जा रहे आधुनिक यात्री सुविधाओं,प्रतीक्षालयों, एस्केलेटर एवं लिफ्ट की व्यवस्था,पार्किंग क्षेत्र,स्वच्छता प्रबंधन तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं, डिजिटल सूचना प्रणाली तथा हरित ऊर्जा के उपयोग से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुनर्विकास कार्यों में आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल उपायों को प्राथमिकता दी जाए,ताकि स्टेशन न केवल यात्री-अनुकूल बनें,बल्कि शहर की पहचान को भी सुदृढ़ करें। साथ ही कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग