गुजरात में फिटनेस कराना भारी पड़ा, राजस्थान के 1000 से ज्यादा भारी वाहन मालिक परेशान

फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए

गुजरात में फिटनेस कराना भारी पड़ा, राजस्थान के 1000 से ज्यादा भारी वाहन मालिक परेशान
गुजरात में फिटनेस कराने वाले राजस्थान के 1000 से अधिक भारी वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ी। आरोप है कि बिना वाहन की जांच किए फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए, बाद में गुजरात सरकार ने निरस्त किया। अब राजस्थान में भी इन वाहनों की फिटनेस नहीं हो पा रही।

जयपुर। गुजरात में फिटनेस कराने वाले राजस्थान के 1000 से अधिक भारी वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने अपने भारी वाहनों की फिटनेस गुजरात में करवाई थी। आरोप है कि इनमें से ज्यादातर वाहनों को गुजरात ले जाए बिना ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। गड़बड़ी सामने आने के बाद गुजरात सरकार ने कार्रवाई करते हुए बिना वाहन की जांच के जारी किए गए फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए। फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद इन वाहनों की राजस्थान में भी फिटनेस नहीं हो पा रही है।

 

लंबे समय से फिटनेस नहीं होने के कारण कई वाहन एंड ऑफ लाइफ व्हीकल (ईएलवी) की श्रेणी में गए हैं। ऐसे वाहनों के मालिक अब परेशान हैं। राजस्थान में इन वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। फिटनेस कराने के लिए वाहन मालिकों को संबंधित वाहनों को गुजरात ले जाना जरूरी हो गया है। इससे वाहन मालिकों पर अतिरिक्त परिवहन खर्च और समय का बोझ बढ़ रहा है।

 

Read More स्वायत्त शासन विभाग का फैसला, 6 नगर निकायों में विधिक सलाहकार नियुक्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल 75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने 75 वर्षीय महिला की गर्दन से 25×25 सेंटीमीटर आकार और करीब डेढ़...
भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: कांग्रेस भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी, छात्र आंदोलन मामले पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का लगाया आरोप
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब : भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतारें, कांवड़ यात्रियों का जत्था भी निकला
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार में भारी गिरावट
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 RAS अधिकारियों के तबादले
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर जेडीए की सख्ती, द्रव्यवती नदी के 40 किमी कॉरिडोर की निगरानी करेंगे 11 अधिशासी अभियंता
मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक में सुशासन और जनभागीदारी पर दिया जोर, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और प्रक्रियाएं सरल बनाने के निर्देश