ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- किसान सशक्त तो राष्ट्र समृद्ध, एग्रीटेक से बदलेगी खेती की तस्वीर

नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं पर चर्चा

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- किसान सशक्त तो राष्ट्र समृद्ध, एग्रीटेक से बदलेगी खेती की तस्वीर

राज्य में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, नवाचार और निवेश से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026 का कर्टेन रेज़र एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान का विकास ही राष्ट्र की समृद्धि का आधार है, इसलिए राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही।

जयपुर। राज्य में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, नवाचार और निवेश से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ का कर्टेन रेज़र एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान का विकास ही राष्ट्र की समृद्धि का आधार है, इसलिए राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता और उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें। जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने फव्वारा (स्प्रिंकलर) तकनीक अपनाने की सलाह दी, जिससे वर्षा जल का अधिकतम उपयोग संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। किसानों को लाभकारी खेती के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। साथ ही, जिन क्षेत्रों में किसी फसल का अधिक उत्पादन हो रहा है, वहां प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर मूल्य संवर्धन के जरिए किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, एफपीओ और प्रगतिशील किसानों ने एग्रीटेक क्षेत्र में निवेश, नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग