जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम! : मुनाफा वसूली और डॉलर की ताकत ने तोड़े रिकॉर्ड, 13 हजार तक टूटी चांदी

सोना भी 3,900 रुपये फिसलकर 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सिमटा

जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम! : मुनाफा वसूली और डॉलर की ताकत ने तोड़े रिकॉर्ड, 13 हजार तक टूटी चांदी
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भावों में तेज गिरावट दर्ज हुई। चांदी 13,000 रुपये टूटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो पहुंची, जबकि शुद्ध सोना 4,100 रुपये गिरकर 1,55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जेवराती सोना भी फिसला। वैश्विक दबाव, डॉलर मजबूती और मुनाफावसूली मुख्य कारण रहे। आगे बाजार में उतार-चढ़ाव संभव है।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी के प्रसिद्ध सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भावों में भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी प्रति किलो 13,000 रुपये सस्ती होकर 2,45,000 रुपये पर गई, जबकि शुद्ध सोना 4,100 रुपये टूटकर 1,55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जेवराती सोना भी 3,900 रुपये फिसलकर 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सिमट गया। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य बनी रही।

गिरावट की मुख्य वजह

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के महामंत्री मातादीन सोनी का कहना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कारकों का नतीजा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती पर अनिश्चितता और हालिया रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली ने कीमतों को नीचे खींचा। वैश्विक बाजार में कमोडिटी एक्सचेंज (MCX और Comex) पर भी इसी रुझान का असर दिखा, जिसने जयपुर जैसे स्थानीय सर्राफा बाजार को प्रभावित किया।

आगे की धारणा क्या है?

Read More निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान

ट्रेडर्स और विश्लेषकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में भावों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी नीति बैठक और वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों पर सबकी नजर है। यदि डॉलर कमजोर हुआ या ब्याज दर कटौती की उम्मीद बनी, तो कीमतें फिर ऊपर जा सकती हैं। वहीं, मुनाफा वसूली का दौर थमने पर स्थिरता सकती है। जेवराती सोने की मांग शादी-ब्याह सीजन में बनी रहने से गिरावट सीमित रहने की संभावना है।

Read More राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव

Read More विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • चांदी 2,45,000
  • शुद्ध सोना 1,55,700
  • जेवराती सोना 1,45,600
  • 18कैरेट 1,21,500
  • 14कैरेट 96,600
Tags: gold

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग