सोने में 2800 रुपए की बड़ी छलांग : जयपुर में शुद्ध सोना 1.52 लाख पार, चांदी 500 रुपए सस्ती
जयपुर सर्राफा बाजार
अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के भाव तेजी से बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शुद्ध सोने की कीमत उछलकर 1.52 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई, वहीं जेवराती सोने के दामों में भी तेजी दर्ज की गई। हालांकि, चांदी में मामूली नरमी देखी गई।
जयपुर। इंटरनेशनल मार्केट की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 2800 रुपए की छलांग लगाकर एक लाख 52 हजार रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 1900 रुपए बढ़कर 1,39,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इसके विपरीत चांदी 500 रुपए कम होकर 2,32,000 रुपए प्रति किलो रही। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 2,32,000
शुद्ध सोना 1,52,000
जेवराती सोना 1,39,900
18कैरेट 1,18,600
14कैरेट 94,200
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Aug 2026 18:45:11
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...

Comment List