गोवर्धन पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और प्रसाद की परंपरा

मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की धूम

गोवर्धन पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और प्रसाद की परंपरा
अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा-उल्लास से मनाया जा रहा है। जयपुर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग सहित छप्पन प्रकार के पकवान अर्पित किए जाएंगे। तिथि में बदलाव से इस बार दीपोत्सव छह दिन चला। घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की गई। मान्यता है कि कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

जयपुर। देशभर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही प्रदेश के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ अन्नकूट प्रसाद तैयार करने का सिलसिला शुरू हो गया। जयपुर के प्रमुख मंदिरों में भगवान को 56 भोग सहित विभिन्न पकवान अर्पित किए जाएंगे। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस बार तिथि में अंतर के कारण दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं हुई। पांच दिन का दीपोत्सव भी इस बार छह दिन तक मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू हुई थी, जो मंगलवार दोपहर 2 बजे तक रहेगी। जयपुर में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:43 से 8:54 बजे तक रहा। 

गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में अन्नकूट तैयार किया जाता है। वहीं, घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर फूलों से सजाया जाता है और भगवान कृष्ण के साथ गायों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। तभी से यह परंपरा मनाई जा रही है।

Tags: govardhan

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : सोना 900 रुपए महंगा, जानें चांदी की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : सोना 900 रुपए महंगा, जानें चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। मंगलवार को चांदी 1,000 रुपए उछलकर 1.92 लाख...
देश में 2029 के बाद चुनाव होंगे भी या नहीं? गहलोत के बयान से हलचल
घर के बाहर पहलवान पर चलाई गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने की हत्या
ईरान को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- युद्ध खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत
दिवाली के अगले दिन क्यों होती है गोवर्धन पूजा? मोदी ने बताया पर्व का संदेश
राजस्थान में सर्दी को लगा ब्रेक : 38 पार पहुंचा पारा, रातें भी तपने लगीं
गोवर्धन पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और प्रसाद की परंपरा