ज्ञानेश कुमार के बचाव में सरकार ने की दिल्ली की नाकाबंदी : टीकाराम जूली

भाजपा सरकार पूरी दिल्ली को ठप्प करने पर उतर आई

ज्ञानेश कुमार के बचाव में सरकार ने की दिल्ली की नाकाबंदी : टीकाराम जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और कड़ी नाकाबंदी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बचाव में दिल्ली को ठप किया जा रहा।

जयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बचाव में केंद्र सरकार के दिल्ली में की जा रही कड़ी नाकाबंदी और सार्वजनिक परिवहन को ठप करने पर भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। जूली ने जारी एक बयान में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने और उन्हें बचाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पूरी दिल्ली को ठप्प करने पर उतर आई है। दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहाए हमारी सबसे बड़ी चिंता उन हजारों छात्रों और आम यात्रियों के लिए है, जो अलवर, भरतपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों व देश के अन्य राज्यों से रोज अपनी रोजी-रोटी कमाने, काम-धंधे और पढ़ाई के लिए दिल्ली आते हैं। यह अघोषित और तानाशाही पूर्ण शटडाउन है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डीएपी संकट पर अशोक गहलोत के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश में पर्याप्त...
मोदी ने महालया पर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, बोले- हर जगह बनी रहेगी शांति और समृद्धि
बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा
राजस्थान में खाद संकट पर सियासत तेज, अशोक गहलोत- डीएपी की किल्लत पर डबल इंजन सरकार फेल
केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन : पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता अवरुद्ध, यात्रा रोकी
ज्ञानेश कुमार के बचाव में सरकार ने की दिल्ली की नाकाबंदी : टीकाराम जूली
स्वस्थ मन, सशक्त समाज की आधारशिला